कनीना: अवैध पिस्टल खरीद-बिक्री में सह-आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार
सीआईए नारनौल ने 18 सितंबर को खेड़ी स्टेडियम के पास बरामद अवैध देसी पिस्टल मामले में धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला कि हथियार की खरीद-बिक्री में उसकी भूमिका थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच जारी है।