डेरापुर: संदलपुर में हिंसावा मार्ग गड्ढों में तब्दील, जलभराव से स्कूली बच्चों व राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की
संदलपुर। कस्बे के चौराहे से हिंसावा जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने और बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों, स्कूली छात्र-छात्राओं समेत आम राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक मरम्मत या निर्माण कार्