कानपुर देहात के ररौंख गांव में खेतों पर सो रहे बुजुर्ग किसान की कथित जंगली जानवर के हमले से मौत व लहूलुहान चेहरे से आंखें गायब हो जाने के मामले में वन विभाग की टीम एक्टिव नजर आ रही है। शनिवार देर शाम करीब 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया मगर कोई भी जंगली जानवर अभी तक हाथ नहीं लगा,जबकि प्राथमिक जांच में घटनास्थल के आसपास पर के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है