बिलासपुर सदर: SP11 ने व्यापार मंडल 11 को 93 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश, लुहनू में इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता
लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाईनल में एसपी इलेवन ने व्यापार मंडल बिलासपुर को 93 रनों से हराकर फाईनल में प्रवेश कर लिया है। अब एसपी इलेवन और डीसी इलेवन के बीच फाईनल मैच खेला जाएगा। सोमवार को लुहणू मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाईनल मैच में पहले टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने 247 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने 154 रन बनाए