बिलासपुर सदर: चेतना संस्था सामाजिक गतिविधियों में निभा रही भूमिका, समाजसेवी हरीश नड्डा ने बिलासपुर प्रेसवार्ता में कही यह बात
चेतना संस्था बिलासपुर द्वारा सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाई जा रही है। यह बात बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी हरीश नड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि अब चेतना संस्था की ओर से घुमारवीं में 19 जनवरी को कैंसर रोगियों के लिए जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। लोग इस शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाया सकते हैं।