बिलासपुर सदर: चेतना संस्था के माध्यम से घुमारवीं में 19 जनवरी को कैंसर रोगियों के लिए होगा शिविर: पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग
चेतना संस्था बिलासपुर के माध्यम से घुमारवीं में कैंसर रोगियों के लिए जांच शिवर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि चेतना संस्था की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस शिविर में भाग लेकर निशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाएं।