बिलासपुर सदर: मोहाली की निजी कंपनी भरेगी 50 पद, 19 जनवरी को घुमारवीं व बिलासपुर रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
प्रोडक्शन एसोसिएट के 50 पदों के लिए मोहाली की निजी कंपनी 19 जनवरी को साक्षात्कार आयोजित करेगी। उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर में 11:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि व निर्धारित स्थान पर कैंपस इंटरव्यू में भाग लें।