मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ
जिला कलेक्टर के निर्देश से पंचायत समिति परिसर पर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा विकास अधिकारी भागीरथ सिंह की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जनसुनवाई में अनेक गांव से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जनसुनवाई में रखी ,जनसुनवाई में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर मंथन हुआ, जनसुनवाई में समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।