मारवाड़ जंक्शन: इसाली गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पाली किया गया रेफर
इसाली गांव के निकट मुख्य सड़क मार्ग पर तेज गति से एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े मां बेटे को टक्कर मार दी ,हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए ,सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया ,जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर पाली रेफर किया हादसे में मारवाड़ जंक्शन निवासी नैना देवी और उसका 13 साल का बेटा गोविंद घायल हो गया।