मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया
जीआरपी पुलिस मारवाड़ जंक्शन एवं सोजत रोड द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले शातिर मोबाइल चोर अखितयार अहमद निवासी उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया ,मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थाना अधिकारी पहलाद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मोबाइल चोर से जीआरपी गहन पूछताछ में जुटी है।