मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के गोदावास गांव स्थित बायोसा मंदिर पर भजन संध्या में उमड़ा हजारों का जन सैलाब
गोदावास गांव बायोसा मंदिर वार्षिक भजन संध्या एवं मेला आयोजन में देश के कोने-कोने से हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे, मंदिर पुजारी प्रतापराम गोयल के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, भजन सम्राट रमेश माली प्रकाश माली द्वारा एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी गई, ऐतिहासिक भजन संध्या में मारवाड़ जंक्शन के अनेक गांवों के जनप्रतिनिधि पहुचे।