डुमरा: बच्चों से घूस लेने के आरोप में राजकीय मध्य विद्यालय खैरवा की HM आरती रचना निलंबित
डुमरा नगर निगम के वार्ड संख्या 3 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खैरवा की प्रधानाध्यापिका आरती रचना को ₹200 घूस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति के नाम पर ₹200 रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच की गई।