सीतामढ़ी में गहराए भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। परिहार-परवाहा मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर और बांस-बल्ला लगाकर लोगों ने करीब दो घंटे तक यातायात ठप रखा। पेयजल आपूर्ति बहाल न होने से आक्रोशित ग्रामीणों के इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
#Sitamarhi #WaterCrisis #SitamarhiNews #BiharNews #RoadBlockade #Parihar #PublicProtest #जल_संकट #सीतामढ़ी_समाचार
Dumra, Sitamarhi | Jul 28, 2026