📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन की प्रमुख गतिविधियाँ...
🔹 दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर डीएम एवं एसपी ने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
🔹 जसोईया छठ घाट का निरीक्षण कर घाट का सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, प्रकाश, पेयजल एवं पार्किंग की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🔹 दीपावली, काली पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।
🔹 सात निश्चय-3 अंतर्गत 'सबका सम्मान – जीवन आसान' पहल के तहत जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
🔹 राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुंगेर प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता।
#SamratChoudhary #CMSamrat #AurangabadBihar #Bihar #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar @
53 views | Aurangabad, Bihar | Nov 7, 2026