🌞 फ्रांस से देव पहुंचे 12 तीर्थयात्रियों ने किया भगवान सूर्य का दर्शन-पूजन!
विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता सात समंदर पार भी लोगों को आकर्षित कर रही है। वाराणसी से बोधगया जाने के क्रम में फ्रांस से पहुंचे 12 विदेशी तीर्थयात्रियों ने देव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान तीर्थयात्रियों ने मंदिर परिसर एवं ऐतिहासिक सूर्यकुंड तालाब का भ्रमण किया तथा देव सूर्य मंदिर के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की।
देव की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का यह अंतरराष्ट्रीय परिचय जिले की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रहा है। 🙏
#DeoSunTemple #AurangabadBihar #BiharTourism #CulturalHeritage #ReligiousTourism #IncredibleIndia #SamratChoudhary #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
54 views | Aurangabad, Bihar | Nov 7, 2026