बक्सर: पटना में प्रजापति हुंकार रैली के लिए बक्सर से पहुंचेंगे हजारों लोग: विवेक प्रजापति
Buxar, Buxar | May 18, 2025 पटना में आयोजित प्रजापति हुंकार रैली में बक्सर जिले से हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल होंगे। उक्त बातें बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश संयुक्त सचिव विवेक प्रजापति ने कही। उन्होने कहा कि रैली की सफलता को लेकर जिले के प्रजापति समाज के लोग दिन रात जनसंपर्क कर रहे हैं।