बक्सर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बक्सर में किला मैदान से एनडीए ने निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर हुई नारेबाजी
Buxar, Buxar | May 17, 2025 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगभग 5:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा बक्सर किला मैदान से निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए पीपरपाती रोड के रास्ते मुनीम चौक पर शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचा. रास्ते में तिरंगा यात्रियों ने भारत माता की जय ,वीर जवान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राजनाथ सिंह जिंदाबाद का नारा लगाए.