बक्सर: ट्रक की टक्कर से शराब से भरी इनोवा क्षतिग्रस्त, ड्राइवर फरार, ज़ब्त कार से 340 लीटर विदेशी शराब बरामद
Buxar, Buxar | May 17, 2025 पुलिस से बचने के लिए शराब लदी कार लेकर भाग रहा ड्राइवर ट्रक में धक्का मार दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके अंदर रखे शराब के कॉर्टन सड़क पर बिखर गए. पीछा कर रही पुलिस मौके पर पहुंच कुछ समझती इससे पहले अंधेरा का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार हो गया. कार से विदेशी ब्रांड की 34 कॉर्टन शराब बरामद हुई है.