बक्सर: लाखों का राजस्व देने वाले बक्सर के जय प्रकाश नारायण बस अड्डे में यात्री सुविधाओं का है अभाव <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Buxar, Buxar | May 19, 2025 बक्सर बाइपास रोड स्थित जय प्रकाश नारायण बस अड्डा को सिर्फ और सिर्फ कहने भर के लिए अंतरराज्यीय बस अड्डा का दर्जा मिला है। परिसर की दशा बद से भी बदतर है। प्रवेश द्वार से लेकर परिसर में जगह-जगह पर बड़े-छोटे गड्ढ़े हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। परिसर का जमीन कहीं भी समतल नहीं है।