बक्सर: नगर क्षेत्र के 28 वार्डों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर ₹255 करोड़ से अधिक खर्च होंगे, प्रशासनिक स्वीकृति मिली
Buxar, Buxar | May 17, 2025 बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज नेटवर्क परियोजना अंतर्गत कार्य कराया जाएगा. जिससे नगर के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को स्वच्छ बनाया जा सके. इसको लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. सीवरेज नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत 28 वार्डों के 14 हजार 750 घरो को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. सभी वार्डों को जोड़ने के लिए कुल 112 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क बनेगा.