उनियारा: उनियारा में रविवार को सांसद हरीश मीणा कांग्रेसियों की बैठक लेंगे
Uniara, Tonk | Oct 3, 2026 टोंक -सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा रविवार 4 अक्टूबर को उनियारा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। सांसद हरीश मीणा रविवार को सुबह 10 बजे उनियारा जैन नसियां में पंचायतराज चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संवाद करेंगे। इस दौरान देवली -उनियारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे केसी मीणा भी मौजूद रहेंगे।