पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवर्तन मंत्री अर्जुन सिंह शनिवार को आरा पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर के एक स्थानीय होटल में उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य की जनता ने बड़े जनादेश के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने राज्य के भविष्य और विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा का समर्थन किया। उनके अनुसार नई सरकार राज्य को विकास की नई दिशा देने के लिए तेजी से काम कर रही है
Arrah, Bhojpur | Jun 26, 2026