Public App Logo
Profile Picture

Priyanka Singh

@singhpriyanka0516
1376Followers
1Following
भोजपुर में ATM से पैसे निकालकर घर लौट रहे 8वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या! करथ गांव के आहर में मिला 14 साल के मोहित का शव परिजनों ने दोस्तो पर हत्या का लगाया आरोप
बहिरो सूर्य मंदिर के समीप से 1 किलो 36 ग्राम हीरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार
खड़गे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- कांग्रेस खुद को समाप्त करने पर तुली
मीडिया ब्रीफिंग

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइल व एक ब्लेड के टुकड़े के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार।

दिनांक 27.10.2026 को निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ पोस्ट आरा श्री दीपक कुमार एवं थानाध्यक्ष राजकीय रेल पुलिस आरा श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त टीम द्वारा आरा रेलवे स्टेशन पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पूर्वी छोर पर स्थित पुराने FOB के पास तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पकड़े गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—

1. मो० नौशाद साईं, उम्र 24 वर्ष, पिता–मो० कलीमुद्दीन, ग्राम–कोवत, थाना–दावत, जिला–रोहतास (बिहार)।
2. दरोगा यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता–प्रकाश राय, ग्राम–कोलमपुर पंचमुखिया टोला, थाना–बबुरा, जिला–भोजपुर (बिहार)।
3. शकील अली, उम्र 24 वर्ष, पिता–असगर अली, ग्राम–महमूद नगर, थाना–रोड़ा घर, जिला–अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।

संदेह के आधार पर पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर तीनों के पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 02मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें VIVO,एवं POCO कंपनी के मोबाइल शामिल हैं एवं एक ब्लेड का टुकड़ा बरामद हुआ

बरामद मोबाइल के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किए गए हैं और तीनों साथ मिलकर घटना को अंजाम देते है

बरामद मोबाइल को विधिवत जब्त करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों एवं बरामद सामग्री को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना आरा को सुपुर्द किया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु आरपीएफ एवं जीआरपी आरा का संयुक्त अभियान लगातार जारी है।
एकौना गांव में स्थित भागड नदी में निकला घड़ियाल ग्रामीणों में भय का माहौल
भोजपुर पुलिस की अच्छी पहल मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की सुरक्षा करेगी घुड़सवार पुलिस
धोबहा थाना क्षेत्र के इंग्लिश पुर गांव के नेवी जवान ससुराल जा रहे मुकेश कुमार की जमीरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत
आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन तथा आमजन के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन पर विशेष जोर दिया गया।

​इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित वाहन जाँच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, तेज गति एवं गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन परिचालन, वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

​साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों एवं चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने, चेतावनी संकेतक एवं परावर्तक लगाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों से उत्पन्न जोखिमों को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, प्रमुख चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं गलत ढंग से यू-टर्न लेने के कारण लगने वाली जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने का विशेष निर्देश दिया गया।

​बैठक में स्वास्थ्य विभाग को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के त्वरित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संबंधित पदाधिकारियों को पीड़ित परिवारों के मुआवजा संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, वाहन चालकों के प्रशिक्षण, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नेक नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

​इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भोजपुर में बाल बाल बचा  श्रमजीवी एक्सप्रेस
*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि महिंद्रा ट्रेक्टर से भारी मात्रा मे आवैध विदेशी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार ।*
 जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार में लाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 22-10-2026 को वाहन जांच के क्रम में  बक्सर-पटना  फोरलेन रोड में रतनपुर यात्री शेड  के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) से एक महिंद्रा ट्रेक्टर  (निबंधन संख्या-अंकित नहीं) के डाले में बने गुप्त तहखाने से 201.000 लीटर आवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन के चालक राहुल कुमार चौधरी, पे०-बिटेश्वर चौधरी, सा०-मनियच, थाना-पवना, जिला-भोजपुर, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से *8 PM Special blend of scotch Whisky 750 ml का 24 पीस, Kingfisher extra special strong beer 500 ml का 366 पीस, कुल 390 पीस में  201.000 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 3 लाख के करीब आँका गया।* जप्त शराब को बिहार में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक श्री शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। 
*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।*
Video 10
Video 11
आज दिनांक 23.10.2026 को सोहरा पंचायत भवन में बिहार उत्तर प्रदेश सीमा विवाद तथा सोहरा त्रिभुआनी -पदमिनिया विवाद के समाधान हेतु जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा गठित टीम के अध्यक्ष एडीएम शशि शेखर के नेतृत्व में डीएसपी ग्रामीण रंजीत कुमार सिंह, सीओ बड़हरा अंशु प्रसून तथा थाना प्रभारी कृष्णगढ़ रौशन कुमार का इन तीनों गांवों के किसानों के साथ एक व्यापक बैठक हुई। किसानों के तरफ से स्थानीय कृषक सह भारतीय किसान संघ भोजपुर के जिला संयोजक दया शंकर सिंह ने पक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से बिहार से उत्तर प्रदेश को त्रिवेदी आयोग के अनुशंसा पर स्थानांतरित मौजे मंदरौली कंश उर्फ त्रिभुआनी और मौजा मोहनपुर का संपूर्ण अभिलेख बलिया जिला अधिकारी को भेजा जाएगा,2, बिहार उत्तर प्रदेश का यथाशीघ्र सीमाकंन किया जाएगा,3, इन दोनों मौजों का शेष भाग जो बिहार में बच गया था, उसे चिन्हित किया जाएगा,4, पूर्व में किए गए सर्वे में शेष बचे हुए किसानों का अभिलेखों के आधार पर सर्वे किया जाएगा।5, भूमि माफियावो के कब्जे से उक्त भूमि को मुक्त करा कर वास्तविक किसानों को कब्जा दिलाने का कार्य किया जाएगा। इससे उस क्षेत्र के वास्तविक किसानों में होली और दीपावली जैसा उत्सव का माहौल देखने को मिला। सभी किसान इन सभी अधिकारियों का भूरि भूरि प्रशंसा करते रहे। साथ ही साथ बड़हरा विधानसभा के माननीय विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह का भी इस मामले को समाप्त कराने के भगीरथ पहल के लिए धन्यवाद दिया। किसानों में मुख्य रूप से हरेन्द्र सिंह, धनञ्जय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विजय सिंह,हरिमोहन सिंह तथा पवन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
Video 13
भोजपुर बबुरा थाना क्षेत्र स्थित बबुरा फोरलेन सड़क पर शराब पीकर हो हंगामा कर रहे चार शराबियो को हिरासत में लिया गय। चारों दुर्गा पूजा विसर्जन में बबुरा चौक पर शराबी शराब पीकर हो हंगामा कर रहे थे। चारों शराबियो में दो बबुरा थाना क्षेत्र स्थित बबुरा गांव निवासी धनंजय बिंद पिता स्व पंचम बिंद, उदय बिंद पिता धनंजय बिंद थाना बबुरा, एक दो कोईलवर थाना क्षेत्र महादेव चक गांव निवासी जयपोत कुमार गुप्ता पिता बिनोद कुमार गुप्ता, राहुल कुमार पिता सुंदर साव को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू
बबुरा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हरामपुर धर्म कांटा सड़क समीप चोरी की बाइक व 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गया।
नूतन छात्रावास में छापेमारी के दौरान हथियार मैगजीन अपराधी समेत कई सामान बरामद भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
भोजपुर में पहली बार रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को पैदल लेकर कोट पहुची नवादा थानां पुलिस
रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के प्रेसवार्ता के थोड़ी देर बाद चंदन सिंह की पत्नी चांदनी सिंह ने वीडियो की जारी
नाम बदला ठिकाना बदला फिर भी चंदन सिंह बंगाल से हुए गिरफ्तार
बड़हरा प्रखंड में दुर्गा पूजा शांति और भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी व अधिकारियों को लोगों ने दिया धन्यवाद
भोजपुर में लौंडा नाच के साथ माँ दुर्गा प्रतिमा को किया गया विसर्जन
रामकुमार सिंह के हत्या मामला में मुख्य आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार भोजपुर sp ने की प्रेसवार्ता
मौलाबाग में पूर्व के विवाद को लेकर गोली मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नाच गानों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को किया जा रहा है विसर्जन