शहर के पुरानी पुलिस लाइन स्थित गीता टावर में नव-निर्मित 'मनोज मेमोरियल हॉस्पिटल' का भव्य और विधिवत उद्घाटन किया गया। अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, नगर निगम की महापौर इंदु देवी, अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार सिंह एवं बी. डी. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना, फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर शहर के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे
Arrah, Bhojpur | Jun 26, 2026