मुहर्रम की 10 तारीख है, यानि "यौमे आशूरा" का दिन है। आज कर्बला के शहीदों के नाम "ताज़िया का मातमी जुलूस" आरा शहर में सुबह 9 बजे, महादेवा महाजन टोली न•1 स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा से स्व• अहमद हुसैन की तरफ से शहर में निकाला गया। यह जुलूस महादेवा रोड, धर्मन चौक, टाउन थाना, नाला मोड़, पुरानी पुलीस लाइन होते हुए छोटी कर्बला मौला बाग़ में जाकर समाप्त हुआ। यह जुलूस निकलने की परम्परा लगभग 200 वर्ष पुरानी है। इसमें कर्बला मे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करके नौहा पढ़ा जाता है और मातम किया जाता है। शिया समाज के लोग विशेषकर काला वस्त्र पहनकर इस शोकपूर्ण घटना की याद में मातम, नौहा करते हुए शोक मनाते है
Arrah, Bhojpur | Jun 26, 2026