करछना: नौंगवा बहापार राइस मिल के पास उपली व कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग, मची अफरा-तफरी
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत नौंगवा बहापार राइस मिल के पास मंगलवार दोपहर उपली व कूड़ा के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।