करछना: भीरपुर रेलवे स्टेशन के सामने चलती हुई बाइक से गिरकर महिला घायल, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे स्टेशन के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार शाम को चलती हुई बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जिसे देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे,और उसे उठाकर पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया । घटना का वीडियो शाम 6 बजे के करीब सामने आया है।