करछना: हरदिहा गांव में सरसों मडा़ई के दौरान ट्रैक्टर की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, 15 बीघा से अधिक फसल जलकर राख
यमुनापार क्षेत्र हरदिहा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर मशीन से सरसों मडा़ई का कार्य किया जा रहा था। उसी दरमियान ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया और खरपतवार में आग पकड़ लिया। जब तक ट्रैक्टर को हटाकर आग बुझाते तब तक तेज हवा होने के कारण आग फैल गई। देखते ही देखे कई किसानों के 15 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाया।