करछना: डीहा गांव में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव के सामने रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गांव के ही साइकिल सवार जय सिंह यादव उर्फ साधु पुत्र लाल बाबू घायल हो गया था। उपस्थित लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेजा जहां डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम को मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।