करछना: कटौती नंदा के पूरे गांव के सामने टोंस नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के भटौती नंदा का पूरा गांव के सामने शनिवार को टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर हड़कंप मच गया। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्त की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।