करछना: कटका डेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
करछना थाना क्षेत्र के कटका डेरा गांव निवासी अनिल निषाद की पत्नी 22 वर्षीय आरती निषाद का सोमवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ शव देखा गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों की भीड़ जुट गए। सूचना होने पर करछना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची शव नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस लिखा पढ़ी करते हुए जांच में जुट गई है।