बास्तानार: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय भर्ती विवाद, NSUI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में वर्ष 2025 में हुई शैक्षणिक नियुक्तियों तथा वर्ष 2026 में जारी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर NSUI ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया है।