गया टाउन सीडी ब्लॉक: 85 लाख से बदलेगी सूरत: स्वराजपुरी रोड से जीबी रोड तक सड़क निर्माण शुरू, दो महीने में मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति
गया शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के लोगों के साथ इधर से आने-जाने वाले गया की जनता के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को 2 बजे स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए