मुलताई: मीटर केवाईसी को सरल किए जाने बिजली विभाग के अधिकारी से मुलताई विधायक की मुलाकात, कहा मुलताई की जनता को न हो परेशानी
Multai, Betul | Sep 18, 2024 मुलताई क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को जानकारी मिली कि बिजली मीटर केवाईसी को लेकर जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, तो विधायक जी ने तत्काल इस विषय पर संज्ञान लेते हुए आज बिजली विभाग के अधिकारी से मुलाकात की। उनको इन समस्याओं से अवगत कराकर इस पर त्वरित समाधान करने को कहा।