मुलताई: मुलताई में शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बुकाखेड़ी बांध पर विसर्जन हेतु नगर पालिका ने किए व्यापक इंतजाम
Multai, Betul | Sep 17, 2024 मुलताई में बीती रात से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हुआ, जिसके लिए प्रशासनिक रूप से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका ने प्रतिमाओं को संग्रहित करने के लिए ताप्ती सरोवर के तट पर दो केंद्र बनाए हैं, तो वही बुकाखेड़ी के विसर्जन स्थल पर व्यापक इंतजाम किए है। ताप्ती तट पर गणेश मंदिर के पास एवं स्टेशन रोड पर लाइब्रेरी के सामने की है।