मुलताई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मुलताई नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई।
Multai, Betul | Sep 17, 2024 मंगलवार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मुलताई नगर पालिका द्वारा स्वछता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। जिसमे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा मां ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर श्रमदान किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मसोद रोड पर पौधरोपण भी किया गया।