मुलताई: पितृपक्ष शुरू होते ही मुलताई नगर के ताप्ती तट पर आज से शुरू हुआ पितरों का तर्पण। निशुल्क कराया जा रहा आयोजन
Multai, Betul | Sep 18, 2024 नगर के ताप्ती तट पर पितरों का तर्पण आज से शुरू हुआ। पंडित गणेश शंकर त्रिवेदी यहां पर निशुल्क तर्पण संपन्न करवाते है। ताप्ती में तर्पण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ताप्ती तट पर जमा हो जाते हैं। मुलताई सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण करते हैं। उन्होंने बताया कि ताप्ती में तर्पण का विशेष महत्व है।