मुलताई: मुलताई नगर पालिका ने बुकाखेड़ी डैम पर गणेश विसर्जन के लिए किए सुरक्षा के प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी
Multai, Betul | Sep 18, 2024 नगर पालिका द्वारा मुलताई में गणेश उत्सव को देखते हुए इस बार बुकाखेडी डेम पर बेहतर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। नपा द्वारा विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है जिनके माध्यम से निगरानी की जा रही है। नगर पालिका द्वारा ताप्ती तट सहित विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की नियुक्ति भी की गई है। वहीं रात में भी विसर्जन सुलभ हो इसके लिए उचित प्रकाश व्यवस्था की गई है।