हरिद्वार: जिला बदर किए गए मां-बेटे लौटकर फिर जुटे शराब तस्करी में, बहादराबाद पुलिस ने 35 लीटर कच्ची शराब के साथ शांतरशाह से पकड़ा
एक माह की जिला बदर काटकर लौटे आरोपी मां बेटे फिर से शराब तस्करी के धंधे में जुट गए। बहादराबाद पुलिस ने आरोपी मां बेटे को शांतरशाह से 35 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मां बेटे के खिलाफ बहादराबाद थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं। बहादराबाद के थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौड़ का कहना है कि आरोपी मां बेटे को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।