रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा मे हुआ कन्यापूजन, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया सराबोर
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2024 रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर्व पर108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। जिसमे कक्षा एलकेजी से कक्षा पांच तक के सभी कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह व निदेशिका डा. शालिनी शाह ने विधि विधान से कन्याओं की पूजा व अर्चना की