मुख्यमंत्री आवास से सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों की राज्यस्तरीय समीक्षा, समस्तीपुर से वीसी के माध्यम से शामिल हुए जिलाधिकारी...
समस्तीपुर, 24 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) विद्यालयों से संबंधित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समस्तीपुर समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं मॉडल स्कूल की छात्राएं भी उपस्थित रहीं। वीसी के माध्यम से राज्यस्तर पर मॉडल स्कूलों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की व्यवस्था, विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान मॉडल स्कूल की छात्राओं ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में भाग लिया तथा विद्यालय में पठन-पाठन एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित अपनी बातें साझा कीं।
जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित एवं प्रभावी पठन-पाठन के साथ-साथ स्वच्छता, पेयजल, प्रयोगशाला, शौचालय सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त एवं क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों की आवश्यकताओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#Samastipur #DistrictAdministration #DistrictMagistrate #SaraswatiVidyaNiketan #ModelSchools #EducationDepartment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 24, 2026