कुंडा: बरौधा अंडरपास से हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पिस्टल और कारतूस बरामद
हथिगवां पुलिस ने ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पुष्कर सिंह और शौर्य उर्फ आर्यन पाण्डेय को बरौधा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया की आरोपियों ने 25 मई को युवक को गोली मारकर और चाकू से घायल कर दिया था। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। दोनों