बीकानेर: बंद मकान में चोरी का खुलासा, मुक्ताप्रसाद पुलिस ने दो नाबालिगों को किया निरुद्ध
बीकानेर में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। परिवादी शिवराज सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि परिवार सहित गांव जाने के दौरान उनका मकान बंद था। लौटने पर ताले टूटे मिले और घर से सोने-चांदी के आभूषण, तिजोरी व अन्य सामान चोरी मिला। माम