बाह: धर्मनगर गांव के पास कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल
थाना बाह के धर्मनगर गांव के पास रविवार दोपहर 2 बजे एक बाइक दुर्घटना में विमला देवी पत्नी लाखन नाथ, निवासी भरथना इटावा, गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब विमला देवी अपनी बेटे सर्वेश के साथ बाइक से भरथना से शमशाबाद जा रही थीं। अचानक एक कुत्ता सामने आ जाने से बाइक उसकी चपेट में आ गई, जिससे विमला देवी घायल हो गईं।