बाह: सुनरट्टी मोहल्ले में युवक की पिटाई से मचा हड़कंप
थाना बाह के सुनरट्टी मोहल्ले में गुरुवार रात्रि करीब 7 बजे कुछ नामजद लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक को गम्भीर चोट आई। घायल युवक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।