बाह: जैतपुर के विद्यार्थी सेवा केंद्र में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती
शनिवार शाम 4 बजे विद्यार्थी सेवा केंद्र, जैतपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह के देशप्रेम और बलिदान पर विस्तार से चर्चा की गई।