बाह: पिनाहट में रंजिश के चलते संत कल्याण दास की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पिनाहट उटसाना आश्रम में मवेशी रखने और गंदगी फैलाने को लेकर संत कल्याण दास का दूसरे आश्रम के साधुओं से विवाद हो गया। रंजिश में आरोपियों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर संत की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। ACP पिनाहट ने 2 बजे प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया।