बाह: जैतपुर में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया कौशल, 11 विजेताओं की घोषणा की गई
बीआरसी जैतपुर कलां पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार दोपहर 2 बजे विज्ञान क्विज एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 11 बच्चों को विजेता घोषित कर उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।