बाह: पिनाहट की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई लीला
कस्बा पिनाहट में शनिवार को शाम 4 बजे ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन से हुआ। यह रामलीला लगभग 280 वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष रामनरेश परिहार ने विधिवत मुकुट पूजन कर लीला की शुरुआत की।