सोमेश्वर में मकान गिरने से हड़कंप, मलबे में 3–4 लोगों के दबे होने की आशंका
अल्मोड़ा के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा वजुला में मकान गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सरियापानी की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बताया गया कि मकान के मलबे में 3–4 लोगों के दबे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF जवानों ने जिला पुलिस और फायर सर्विस के साथ मिलकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मलबा सावधानी से हटाकर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।
#उत्तराखंड #अल्मोड़ा #सोमेश्वर #वजुला #SDRF #RescueOperation #SearchOperation #UttarakhandNews #BreakingNews #pahadsamachar #पहाड़ी #पहाड़समाचार
Dehradun, Dehradun | Sep 1, 2026